Shortcut Keys for MS-Word
एम.एस.-वर्ड में शॉर्टकट की का प्रयोग Note: To understand this in English you can simply copy and paste it to google translate. एमएस वर्ड में ही नहीं बल्कि विंडोज में हर किसी सॉफ्टवेयर में शॉर्टकट की बहुत जरुरी होती है। आज इस ब्लॉग में जिस की कॉम्बिनेशन के बारे में मैं लिखने जा रहा हूँ वह अधिकतर सभी प्रकार के सॉफ्टवेयर जो की (key ) विंडोज पर चलते है, लगभग सभी में ही इनका प्रयोग होता है । किसी भी काम को जल्दी करने के लिए हम इनके प्रयोग करते है। जैसे की हमें कुछ शब्दों को बोल्ड करना है तो हम कन्ट्रोल की के साथ बी दबाएंगे तो वह शब्द बोल्ड हो जाएगा। अगर आप को एक ही शब्द को बोल्ड करना है तो उस पर कर्सर ले जाकर कन्ट्रोल बी प्रेस करने पर वह बोल्ड हो जाएगा। ऐसे में एक शब्द के लिए सेलेक्ट करने की जरुरत नहीं होती, अगर किसी वाक्य को एक साथ बोल्ड करना है तो उसे पूरा सेलेक्ट करना पड़ेगा। जिसके लिए शिफ्ट के साथ हमें ऐरो की का प्रयोग करना पड़ता है। ...
Comments
Post a Comment